
मोहाली (ब्यूरो) भारत न्यूज़लाइन:- श्री ब्राह्मण सभा मोहाली की और से सेक्टर 68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ रविवार को संपन्न हो गया। मंदिर में सुबह हवन यज्ञ हुआ और पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। कथावाचक आचार्य इंद्रमणि की ओर से हवन यज्ञ में पहुंची महिलाओं को कलश और प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले फूलों की होली आकर्षण का केंद्र बनी। जब एक-दूसरे के चेहरों पर गुलाल या रंग लगाने के बजाय फूलों की बरसात से होली मनाई तो ऐसा लगा जैसे सचमुच होली का त्योहार आज के दिन ही था। हर कोई भगवान श्री कृष्ण की लीला में रंगे हुए नजर आए। बद्रीनाथ से आए कलाकारों ने ब्रज की होली को लेकर गीत-संगीत और नृत्य की अनुपमा छठा बिखेरी। चरकुला नृत्य, फूलों की होली एवं ब्रज के होली के गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों की ओर से श्री कृष्ण के भजनों का भी गुणगान किया, जिनमें श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और हर कोई भगवान श्री कृष्ण की लीला में रंगा नजर आया। कथा के दौरान डीसी मोहाली अमित तलवार के अलावा पूर्व मंत्री बलबीर सिद्घू, पार्षद विनीत मलिक, कुलविंदर संजू, सेक्टर 68 श्री दुर्गा माता मंदिर की महिला मंडली, सेक्टर 80 मंदिर की महिला मंडली, फेज 9 मंदिर की महिला मंडली, सुंदर लाल अग्रवाल समेत कई शख्सीयतों को भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य व सभा के पूर्व प्रधान संजीव वशिष्ट की ओर से सम्मानित किया गया। सभा के प्रधान विशाल शर्मा और चेयरमैन मनोज जोशी द्वारा श्री ब्राहम्ण सभा की ओर से सभी का धन्यवाद किया। इस मौके महासचिव अशोक झा , सरप्रस्त सुरिंदर लखनपालव एसडी शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान विवेक कृष्ण जोशी, आशू वैद, श्री दुर्गा माता मंदिर के प्रधान मनोज अग्रवाल, अशोक बंसल फेज 3बी2, रमन सैली, ताहिल शर्मा, नवीन जिंदल, चंद्र शेखर शर्मा, मनीष जिंदल, राजेश कौशिक भी मौजूद रहे।