मोहाली (मनीष शंकर) भारत न्यूज़लाइन:-मोहाली जिले में भाजपा को मजबूत बनाते हुए प्रधान संजीव वशिष्ट की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। वशिष्ट द्वारा भाजपा जिले के लिए अपनी नई टीम की घोषणा करने के बाद अब जिला मीडिया इंचार्ज का एलान भी कर दिया गया। भाजपा नेता चंद्र शेखर शर्मा को भाजपा की जिला इकाई का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रधान वशिष्ट की ओर से नव नियुक्त किए गए मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर को जिम्मेवारी सोंपी। इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद अशोक झा और श्री ब्राहम्ण सभा मोहाली के प्रधान विशाल शर्मा भी मौजूद रहे। चंद्र शेखर ने इस मौके जिला प्रधान संजीव वशिष्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उनको सोंपी गई है उसको पूरी तनदेही के साथ निभाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *